फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Travelling in rural areas became easier, three roadways buses ran

Jhansi News: ग्रामीण क्षेत्रों में सफर हुआ आसान, दौड़ीं तीन रोडवेज बसें

Sat, 28 Jun 2025 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Travelling in rural areas became easier, three roadways buses ran

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रोडवेज ने ग्रामीण इलाकों के लिए मिनी बस सेवा शुरू की है। झांसी से चिरगांव, रामनगर, गुरसराय, कोटरा होते हुए उरई तक तीन बसें चलेंगी। शुक्रवार को सदर विधायक रवि शर्मा ने बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।



विधायक ने कहा कि इन बसों के संचालन से क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक आवाजाही में सुविधा मिलेगी। तीन बसें इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को उनके गांव तक छोड़ेंगी। प्रयागराज से पहली बार इस रूट पर यूपी रोडवेज ने यह ग्रामीण सेवा शुरू की है। इस मिनी बस में कुल 42 सीटें हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार व एआरएम रामदास सोनकर ने बस के संचालन पर खुशी जताई। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अमित साहू, करीम उल्ला, अनिल चतुर्वेदी, श्याम सुंदर दुबे, पंकज किशोर, विश्वजीत, लखन लाल, गोपाल द्विवेदी, मुदित साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन


::



बॉक्स में -

कहां कितना देना होगा रेट



रूट रेट

चिरगांव 42



रामनगर 61

गुरसराय 97



कोटरा 138

उरई 175



........



बॉक्स में -

शहर से मिलेगी कनेक्टिविटी, आर्थिक गतिविधियां होंगी तेज



- चिरगांव, रामनगर, गुरसराय, कोटरा होते हुए उरई तक जाने के लिए न तो कोई रूट था और न ही इस पर कोई बस का संचालन किया जा रहा था। अब ग्रामीण क्षेत्रों से होकर सीधे उरई तक का सफर आसान होगा। किराया भी कम रहेगा। इन मार्गों पर बसों के चलने से ग्रामीण इलाकों के निवासियों को शहर से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे उन्हें यात्रा करने में आसानी होगी और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

बॉक्स में -



यह रहेगा टाइम टेबल

बस झांसी से रवानगी उरई से वापसी



पहली बस सुबह 7.45 बजे दोपहर 1.00 बजे

दूसरी बस सुबह 8.35 बजे दोपहर 3.45 बजे



तीसरी बस सुबह 11.25 बजे शाम 5.15 बजे

..........



वर्जन -

- चिरगांव, रामनगर, गुरसराय, कोटरा होते हुए उरई तक के लिए कोई रूट नहीं था, न ही रोडवेज बसों का संचालन किया जाता था। अब तीन बसें इस रूट पर दौड़ाई जा रही हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।



- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed