{"_id":"619bcb3067b50c623f272708","slug":"traumatic-death-of-railway-junior-engineer-after-being-hit-by-jhelum-express-jhansi-news-jhs2093309134","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे के अवर अभियंता की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आने से रेलवे के अवर अभियंता की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
झांसी। रेलवे में कार्यरत एक अवर अभियंता की सोमवार को कोटरा व डबरा स्टेशन के बीच झेलम एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह अप ट्रैक पर ब्लाक लेकर टेलीकॉम से जुड़ा मेंटेनेंस काम करवा रहे थे, तभी डाउन ट्रैक पर आई ट्रेन की चपेट में वह आ गए। हादसे की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
सीपरी बाजार क्षेत्र के लहरगिर्द स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार (53) डीआरएम ऑफिस के पीछे स्थित एसएसई (सीटीआई सीटीओ) कार्यालय में जेई टेलीकॉम के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को वह दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक का ब्लाक लेकर कोटरा व डबरा स्टेशन के बीच अप ट्रैक पर अधीनस्थ कर्मचारियों से मेंटेनेंस काम करवा रहे थे। इस बीच करीब तीन बजे पुणे से जम्मूतवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस डाउन ट्रैक से गुजर रही थी, तभी किलोमीटर नंबर 1073/28 पर वह उक्त ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देख पटरियों पर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारण झेलम एक्सप्रेस 20 मिनट व 12137 पंजाब मेल 15 मिनट लेट हो गई।
उधर, हादसे की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, तीन बेटियों व बेटे का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा था। देर रात तक उनके आवास पर शुभचिंतकों, पड़ोसियों व अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर कल्याण निरीक्षक विजय बहादुर पाठक ने जेई के आवास पर पहुंच गए। परिजनों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहे।