{"_id":"6748c54f4b2318c75a09afea","slug":"transporter-grabbed-426-bags-of-peanuts-from-businessman-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-443095-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ट्रांसपोर्टर ने कारोबारी की 426 बोरी मूंगफली हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ट्रांसपोर्टर ने कारोबारी की 426 बोरी मूंगफली हड़पी
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ट्रांसपोर्टर, ट्रक मालिक और चालक ने मिलकर एक कारोबारी की लाखों रुपये कीमत की 426 बोरा मूंगफली हड़प ली है। मूंगफली को यहां से गुजरात भेजने के लिए ट्रक में लादा गया था, लेकिन उसे बीच में ही गायब कर लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
सुभाष गंज निवासी अनुराग गोयल की भोजला मंडी में बालाजी इंडस्ट्रीज के नाम से फर्म है, जिसके जरिये इन दिनों वे मूंगफली की खरीद-फरोख्त का काम कर रहे हैं। 19 नवंबर को उन्होंने 168 क्विंटल वजन के 426 बोरों में मूंगफली गुजरात के गोंडल के लिए ट्रक से रवाना की थी। भाड़े का 30 हजार रुपये उन्होंने एडवांस दे दिया था। लेकिन, मूंगफली गुजरात नहीं पहुंची। उसे बीच में ही गायब कर दिया गया। कारोबारी की शिकायत पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने शिवपुरी निवासी ट्रांसपोर्टर शिवा यादव, ट्रक मालिक अलवर निवासी धर्मपाल व अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।