फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transportation of mining in vehicle without number is illegal: DM

बिना नंबर के वाहन में खनन का परिवहन अवैध : डीएम

Thu, 12 Sep 2024 03:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Transportation of mining in vehicle without number is illegal: DM
- तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समिति को पट्टों की जांच के आदेश
विज्ञापन

- अवैध खनन में संलिप्तता मिलने पर पट्टा का होगा निरस्तीकरण
एसडीएम व सीओ व खान अधिकारी करेंगे घाटों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अवैध खनन और परिवहन सख्ती से रोकना है। तहसील स्तरीय टास्क फोर्स नियमित निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही करे। वाहन पर नंबर प्लेट नहीं मिलने पर अवैध खनन परिवहन मानते हुए कार्रवाई करें। पट्टाधारकों को ताकीद करते हुए कहा यदि अवैध खनन में संलिप्तता पाई जाती है तो पट्टा निरस्तीकरण की कार्यवाही होगी। यह सख्त निर्देश बुधवार को डीएम अविनाश कुमार ने दिए।

विकास भवन सभागार में अवैध खनन एवं परिवहन की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा बालू, पत्थर और मोरम आदि पट्टों की जांच एसडीएम व सीओ की संयुक्त टीम तथा तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स समन्वय स्थापित करके करें। टास्क फोर्स समिति वाहनों की नंबर प्लेट भी जांचे ताकि फर्जी नंबर प्लेट पकड़ी जा सकें। परिवहन में वाहन की नंबर प्लेट नहीं मिलने पर अवैध खनन परिवहन सख्त कार्रवाई करें। नंबर प्लेट नहीं होने और नियमानुसार एमएम 11 के साथ खनन को भी अवैध मानते हुए कार्यवाही करें। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस देवयानी, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह, एसपीआरए गोपीनाथ सोनी, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, एसडीएम सदर परमानन्द सिंह, सीओ सदर स्नेहा तिवारी, वरिष्ठ खनन अधिकारी भूपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed