फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transport Nagar will be ready by January, there will be 50 shops and 25 warehouses

Jhansi News: जनवरी तक तैयार होगा ट्रांसपोर्ट नगर, 50 दुकानें व 25 गोदाम होंगे

Mon, 23 Oct 2023 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Transport Nagar will be ready by January, there will be 50 shops and 25 warehouses
- झांसी विकास प्राधिकरण ने 15 एकड़ में पहले पैच का काम किया शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने करारी में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का काम शुरू कर दिया है। इसे दो पैच में बनवाया जा रहा है। पहले पैच में सड़क डाली जा रही है। जनवरी 2024 तक यहां 50 से अधिक दुकानें और 25 गोदाम के लिए भूखंड का आवंटन कर दिया जाएगा।
मौजूदा समय में महानगर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं है। ऐसे में शहर वासियों को हर समय जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पिछले 20 वर्षों से झांसी में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए कवायद जारी थी। अधिकारियों द्वारा सर्वे करने पर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए पर्याप्त जमीन नहीं मिल पाती थी। ऐसे में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का सपना पूरी नहीं हो पा रहा था। फिर झांसी विकास प्राधिकरण ने पहल करते हुए ग्वालियर मार्ग पर करारी में नगर निगम की 76 एकड़ जमीन चिह्नित की। इसके एवज में नगर निगम को करीब 28 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया। अब जेडीए ने यहां पर दो फेज में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की योजना तैयार की है। इसके तहत करीब 15 एकड़ में पहला पैच बनाया जा रहा है। यहां पर सड़क बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। 50 से अधिक दुकानें बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। करीब 25 गोदाम के लिए भी भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


दो महीने बाद शुरू होगा दूसरे पैच का काम
पहले पैच का काम पूरा होने के बाद यहां पर 50 से अधिक ट्रकों की एक साथ एंट्री हो सकेगी। वहीं, झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा दूसरे पैच का काम दो महीने बाद शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
दो पैच में ट्रांसपोर्ट नगर तैयार करवाया जा रहा है। हाल ही में 15 एकड़ के प्रथम पैच में सड़क डालने का काम शुरू हो गया है। जनवरी 2024 तक ये बन जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष-जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed