{"_id":"628a2dac2288ea726f29662c","slug":"transport-minister-dayashankar-said-in-jhansi-department-will-buy-1150-new-buses-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- विभाग खरीदेगा 1150 नई बसें, कहा- अब विपक्ष धर्म-जाति की करता है बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- विभाग खरीदेगा 1150 नई बसें, कहा- अब विपक्ष धर्म-जाति की करता है बातें
Sun, 22 May 2022 06:03 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 22 May 2022 06:03 PM IST
सार
झांसी में पत्रकारों से बात करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विभाग जल्द ही 1150 नई बसें खरीदेगा, जिनमें से डेढ़ सौ बसें तो तैयार भी हो चुकी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष अपनी जमीन खोता जा रहा है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीनदयाल सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी कि परिवहन विभाग जल्द ही 1150 नई बसें खरीदेगा। डेढ़ सौ बसें तो तैयार भी हो चुकी हैं। साथ ही इस दौरान ज्ञानवापी मामले को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष अपनी जमीन खोता जा रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव तक सभी विपक्षी पार्टियों ने मुंह की खाई है। अब ये लोग धर्म और जाति की बातें करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ज्ञानवापी मामले को लेकर भाजपा द्वारा मुद्दों से ध्यान भटकाने वाले अखिलेश के बयान पर ये जवाब दिया है। सपा नेता आजम खां को जमानत मिलने पर परिवहन मंत्री बोले कि कानून अपना काम कर रहा है।