फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transgender consumed toxic substance due to love affair in Lalitpur

बहन के देवर पर फिदा ट्रांसजेंडर: प्यार को छोड़ना नहीं चाह रहा था किन्नर, प्रेमी की बेरुखी पर निगला जहर

Wed, 10 Jul 2024 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Jul 2024 11:04 PM IST
सार

किन्नर बहन के देवर से शादी करना चाहता है, जबकि उसके परिवार व किन्नर समाज इसके खिलाफ हैं। इस मामले में पुलिस बातचीत कर समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Transgender consumed toxic substance due to love affair in Lalitpur
प्रेम प्रसंग में ट्रांसजेंडर ने निगला जहर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

न्याय के लिए भटक रहे किन्नर ने पुलिस अधीक्षक आवास के समीप विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। मामले की सूचना पर पुलिस आनन-फानन उसे जिला चिकित्सालय ले आई, जहां पर उसे भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश क्षेत्र के एक गांव निवासी किन्नर की बहन की शादी थाना बार अंतर्गत एक गांव में हुई थी। उसका अपनी बहन के यहां आना-जाना बना हुआ था। आरोप है कि उसका प्रेम प्रसंग बहन के देवर के साथ हो गया। इसी बीच देवर की शादी होने की जानकारी उसे लगी। उसने थाना बार में इसकी शिकायत की, जहां पर पुलिस ने बहन के ससुराली जनों को बुलाया, लेकिन किन्नर अपने प्रेमी को छोड़ना नहीं चाह रही थी। जबकि उसका प्रेमी भी उसके साथ रहने को तैयार नहीं था। उसने कई दिनों तक न्याय के लिए पुलिस के चक्कर लगाए, लेकिन जब उसे न्याय मिलता न दिखा, तो उसने अपनी जीवनलीला का समाप्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किन्नर बहन के देवर से शादी करना चाहता है जबकि उसके परिवार व किन्नर समाज इसके खिलाफ हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष बार व महिला थाना इंचार्ज को लगाकार बातचीत कर समझाने का प्रयास किया जा रहा है यदि मामला न सुलझा को किन्नर की तहरीर पर आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -मोहम्मद मुश्ताक, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed