{"_id":"61dc8b71fed5a138ad209b5b","slug":"transformers-were-installed-roads-were-built-legislators-settled-the-fund-s-pie-jhansi-news-jhs2128652137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर लगवाए, सड़कें बनवाईं, विधायकों ने निपटा दी निधि की पाई-पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर लगवाए, सड़कें बनवाईं, विधायकों ने निपटा दी निधि की पाई-पाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। चुनाव से पहले जिले के चारों विधायकोें ने शासन से मिली तीन-तीन करोड़ की निधि की पाई-पाई खर्च कर दी है। सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था पर विधायकों ने प्राथमिकता के आधार पर बजट आवंटित किया है।
क्षेत्र के विकास के लिए शासन द्वारा विधायकों को हर साल निधि उपलब्ध कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले के चारों विधायकों को तीन-तीन करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई गई थी, जिसे चुनाव से पूर्व सभी विधायकों ने खर्च कर दिया है। सदर विधानसभा में निधि का सबसे ज्यादा पैसा विद्युत कार्यों पर खर्च किया गया है। नई-नई बस्तियों में निधि से ट्रांसफार्मर लगवाए गए और खंभे लगवाए गए। इसके अलावा हैंडपंप लगवाए गए तथा सड़कों का निर्माण किया गया। बबीना विधानसभा में सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। हैंडपंप भी लगवाए गए। जबकि, गरौठा और मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्रों में निधि का बड़ा हिस्सा सड़क व सामुदायिक भवनों के निर्माण पर खर्च किया गया। इसके अलावा विधायक निधि से असाध्य रोगियों के इलाज के लिए भी धनराशि आवंटित की गई।
जनपद के चारों विधायकों द्वारा शासन से आवंटित की गई निधि खर्च की जा चुकी है। निधि का बड़ा हिस्सा सड़क, पानी व बिजली की व्यवस्था पर खर्च किया गया। इसके अलावा सामुदायिक भवनों का निर्माण भी विधायक निधि से कराया गया।
विज्ञापन
- उपेंद्र पाल, परियोजना निदेशक - डीआरडीए