{"_id":"612fdbbc8ebc3e61d82f68cb","slug":"transformers-blowing-again-and-again-the-accountability-of-officers-will-be-decided-jhansi-news-jhs2032878101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर, तय होगी अफसरों की जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार-बार फुंक रहे ट्रांसफार्मर, तय होगी अफसरों की जवाबदेही
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झांसी, जालौन और ललितपुर जिले की समीक्षा की। उन्होंने झांसी में बिलिंग और मीटर बदलने में गड़बड़ी की शिकायतों पर कमेटी बनाकर जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक ही स्थान पर ट्रांसफार्मर बार-बार जलने और मरम्मत के बाद फिर फुंक जाने की शिकायतों पर जवाबदेही तय कर झांसी वर्कशाप का आडिट कराने के लिए कहा।
उन्होंने सभी फीडरों पर संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति का रोस्टर चिपकाने के निर्देश दिए और कहा कि आपूर्ति संबंधी समस्याओं में किसी प्रकार का तर्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों के सुझावों और समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण करने को कहा। उन्होंने बिजली के वितरण में सुधार के लिए रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रस्ताव मांगे और विधायक निधि से होने वाले कार्यों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई।
ऊर्जा मंत्री ने माधौगढ़ स्थित 132 केवी उपकेंद्र की लाइनों के निर्माण में देरी पर जवाबदेही तय करने, कई गांवों में ट्रांसफार्मर लगे होने के बाद भी कनेक्ट नहीं होने पर मुख्य अभियंता को कार्रवाई करने को कहा। ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने, फीडर सैपरेशन का काम शीघ्र पूरा करने, प्रस्तावित उपकेंद्रों का प्रस्ताव भेजने और ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के प्रस्तावों को मंजूर कराकर काम में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 33/11 उपकेंद्रों का निर्माण, ओवरलोड 33/11 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाना, एलटी लाइनों पर एबी केबलिंग, 33 केवी और 11 केवी फीडरों का विभक्तिकरण, जर्जर तारों को बदलने का कार्य, नए 11 केवी फीडरों का निर्माण, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्ध्रि करने के काम शुरू किए जाने हैं। इससे बिजली संबंधी बहुत सी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को भेजने के निर्देश दिए।