{"_id":"686ec75701b2c831ff0e0e20","slug":"transfer-orders-in-pwd-are-just-a-formality-clerks-have-not-been-relieved-from-their-duties-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-594366-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: लोनिवि में स्थानांतरण आदेश हवा-हवाई, बाबू नहीं हुए कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: लोनिवि में स्थानांतरण आदेश हवा-हवाई, बाबू नहीं हुए कार्यमुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। लोक निर्माण विभाग में बरसों से एक ही सीट पर जमे सात लिपिकों को स्थानांतरण आदेश के बाद भी कार्यमुक्त नहीं किया गया। अब मुख्य अभियंता राजनाथ गुप्ता ने अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से रिलीव करते हुए रिपोर्ट मांगी है। चेतावनी भी दी है कि यदि जल्द ही इन बाबुओं को कार्यमुक्त नहीं किया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग में खंडीय लिपिक मलाईदार सीटों पर कई सालों से जमे हैं। स्थानांतरण नीति के तहत इनकी रिपोर्ट मुख्य अभियंता ने तलब की है। इसके बाद सात लिपिकों को दूसरे खंड में स्थानांतरित किया गया। स्थानांतरण के कई दिन बाद इन बाबुओं को कार्यमुक्त नहीं किया गया। ऐसे में संबंधित अधिशासी अभियंता मुख्य अभियंता के आदेशों की खुली अवहेलना कर रहे हैं। लोगों के शिकायत करने पर मुख्य अभियंता ने एक बार फिर अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर इन बाबुओं को कार्यमुक्त करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संबंधित बाबुओं का वेतन स्थानांतरित खंड से अवमुक्त होगा।
..........
स्थानांतरण के बाद भी 7 बाबुओं को रिलीव नहीं किया गया है। पत्र के माध्यम से इन्हें कार्यमुक्त कर रिपोर्ट मांगी गई। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - राजनाथ गुप्ता, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, झांसी