{"_id":"65fc8f91d8594e66c208b3d4","slug":"trains-will-speed-up-on-the-second-longest-loop-line-of-jhansi-division-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104626-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी मंडल की दूसरी सबसे लंबी लूप लाइन पर रफ्तार भरेंगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी मंडल की दूसरी सबसे लंबी लूप लाइन पर रफ्तार भरेंगी ट्रेन
Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
- सोनागिर स्टेशन पर तीसरी लाइन पर 2.40 घंटे में की गई इलेक्ट्राॅनिक इंटरलाॅकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीना-धौलपुर के बीच बिछाई जा रही तीसरी लाइन के कार्य में झांसी मंडल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब दतिया-सोनागिर के बीच मंडल की दूसरी सबसे लंबी लूप लाइन पर ट्रेनें रफ्तार भर सकेंगीं। सोनागिर स्टेशन पर बुधवार को 2.40 घंटे में तीसरी लाइन में शामिल इस लूप लाइन की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की गई।
सोनागिर स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के साथ ही समपार फाटक संख्या 387 को भी इंटरलॉक किया गया है। इसके साथ ही मंडल की दूसरी सबसे लंबी लूप लाइन और तीसरी लाइन की पहली सबसे लंबी कॉमन लूप लाइन तैयार हो गई है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनीयर (समन्वय) विष्णु शंकर गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल व सहायक मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनीयर विजय कुमार भारती के नेतृत्व में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य परिचालन विभाग ने पूरा किया है।
रेलवे आवासों की समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति
झांसी। कॉलोनी इंस्पेक्शन ग्रुप की मंडल मुख्यालय कार्यकारिणी के सदस्यों व अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पूर्व एवं पश्चिम रेलवे कॉलोनी में निरीक्षण किया। इसमें एनसीआरईएस की ओर से सीआईजी मंडल मुख्यालय के सदस्य गौरव श्रीवास्तव और एनसीआरएमयू की ओर से नीरज त्रिपाठी ने रेलवे आवासों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने यहां जर्जर आवास, नाली निकासी व सीवरेज ड्रेनेज न होने से एकत्रित गंदगी की सफाई और स्थायी निराकरण की मांग को उठाया। जिस पर चर्चा के बाद सहमति बनी। एनसीआरईएस ने चित्रा चौराहा जाने वाले रास्ते पर डिवाइडर बनवाने और दोनों ओर स्ट्रीट लाइट, मालगोदाम के पास स्थित ऑटो स्टैंड और भारत माता मंदिर के पास बी-आवासीय कॉलोनी में एकत्रित गंदगी की सफाई, रानी लक्ष्मी नगर पार्क के जीर्णोद्धार, बाल मंदिर स्कूल से निर्मला कान्वेंट जाने वाले मार्ग को पक्का कराने की मांग की। वहीं, एनसीआरएमयू ने रेलवे मालगोदाम से उड़ने वाली धूल रोकने के लिए दीवार बनाने, स्मृति वन का फिर से कायाकल्प कराने और नई सफेद कॉलोनी के मकानों में आई दरार से अधिकारियों को अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। जिस पर अफसरों ने जल्दी ही कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
--
गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
झांसी। बृहस्पतिवार को जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, आरपीएफ थाना प्रभारी रविंद्र कौशिक और डिटेक्टिव विंग प्रभारी शिप्रा के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक युवती को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। ओडिशा के जिला कोरापुट थाना टाउन की निवासी विनीता को 9.445 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। गांजे की कीमत 94.400 हजार रुपये बताई जा रही है। युवती ने पूछताछ में जीआरपी और आरपीएफ को ओडिशा के कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जो गांजा तस्करी करते हैं। संवाद