फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains will not operate from Platform No. 1 for 35 days.

Jhansi News: प्लेटफार्म नं. एक से 35 दिन तक नहीं चलेंगी ट्रेन

Thu, 15 Oct 2026 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Trains will not operate from Platform No. 1 for 35 days.
झांसी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. एक का रेल ट्रैक गिट्टी रहित बनेगा। इसके चलते 20 नवंबर से 35 दिन के लिए झांसी जंक्शन से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। कुछ ट्रेन मार्ग बदलकर चलेंगी तो कुछ शार्ट टर्मिनेट होंगे। दो ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन

अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश कुमार ने बताया प्लेटफार्म नं. एक का रेल ट्रैक अव्वल तो गिट्टी रहित नहीं है, दूसरे जलनिकासी व्यवस्था भी अवरुद्ध है और गिट्टी रहित ट्रैक बनाया जाएगा। इसके चलते 20 नवंबर से 35 दिन के लिए झांसी जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

अप और डाउन क्रांतिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु-लालकुआं निरस्त रहेगी। इसके साथ ही अप-डाउन हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया इटारसी-जबलपुर-हरपालपुर-कानपुर सेंट्रल परिवर्तित मार्ग से चलेगी। डाउन उद्योग नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-जबलपुर जंक्शन-इटारसी जंक्शन के रास्ते चलेगी। डाउन सीतापुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-जबलपुर जंक्शन-इटारसी जंक्शन होते हुए चलेगी। अप छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अंत्योदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस गोविंदपुरी-कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-जबलपुर जंक्शन-इटारसी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस इटारसी-जबलपुर-हमीरपुर रोड-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। डाउन हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस मथुरा-बयाना-सोगरिया-बीना होते हुए चलेगी। डाउन हजर निजामुद्दीन-भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस मथुरा-बयाना-रुठियाई-बीना के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या फिरोजपुर कैंट-हजूर साहिब नांदेड़ ग्वालियर-गुना-बीना होते हुए चलेगी। डाउन बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्वालियर-गुना-बीना के रास्ते चलेगी। डाउन बरेली-इंदौर ग्वालियर-गुना के रास्ते से चलेगी।

डाउन दरभंगा-अहमदाबाद गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलेगी। अप-डाउन ग्वालियर-बरौनी मेल ग्वालियर-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। चलाई जाएगी। अप-डाउन तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ललितपुर-खजुराहो-महोबा के रास्ते चलेगी। डाउन उद्योगकर्मी सुपरफास्ट एक्सप्रेस कानपुर-प्रयागराज-मानिकपुर इटारसी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed