Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains running late by hours, passengers confused

Jhansi News: घंटाें देरी से चल रहीं ट्रेनें, बिफरे यात्री

Sat, 24 Aug 2024 04:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Trains running late by hours, passengers confused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, स्पेशल ट्रेनों ने यात्रियों को सबसे अधिक परेशान कर दिया है। ऐसे में यात्री रेलवे की व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं। देरी से आने वाली ट्रेनों में पूर्वांचल की ट्रेनें अधिक हैं।
शुक्रवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से होकर जाने वाली झेलम एक्सप्रेस 6 घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 6 घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 6 घंटे, बरौनी-मुंबई एक्सप्रेस 5 घंटे, बरौनी-ग्वालियर स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से झांसी पहुंचीं।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 2.30 घंटे, सूबेदारगंज-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 3 घंटे, साबरमती एक्सप्रेस 2.30 घंटे, पुणे-कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस 2.30 घंटे, गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 1.30 घंटे, गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 1.30 घंटे, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 1.30 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस 1.30 घंटे, निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटे व कुशीनगर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीछे के मंडलों में तीसरी लाइन और सिग्नल का कार्य किया जा रहा है। इसके कारण ही ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed