फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains remained late, passengers forced to travel like general by taking sleeper coach tickets

Jhansi News: ट्रेनें रहीं लेट, स्लीपर कोच का टिकट लेकर जनरल जैसी यात्रा को मजबूर हुए यात्री

Thu, 09 Jan 2025 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Trains remained late, passengers forced to travel like general by taking sleeper coach tickets

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। कोहरे की वजह से बुधवार को भी ट्रेनों की चाल पटरी से उतरी रही। ज्यादातर प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से आईं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों में भीड़ भी खूब उमड़ी। आलम यह रहा कि स्लीपर कोचों में भी अनारक्षित यात्री डेरा डाले रहे।

सर्दी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की चाल प्रभावित हो गई थी, जो अब तक पटरी पर नहीं लौट पाई। बुधवार को सचखंड एक्सप्रेस 17 घंटे की देरी से यहां आई। उत्कल और तेलंगाना एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे यात्रियों को इंतजार कराया। कर्नाटका एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से यहां पहुंची। केरल एक्सप्रेस के यात्री पांच घंटे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन




गीता जयंती एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से यहां आई। कमोबेश अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से यात्री खासे परेशान रहे। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसकी सूचना यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से उपलब्ध कराई जाती है ताकि उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को महाकुंभ ले जाएगी स्पेशल ट्रेन

झांसी। महाकुंभ में होने वाले मुख्य स्नानों के दौरान रेल प्रशासन की ओर से अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 12 से 16 जनवरी, 28 जनवरी से पांच फरवरी, 11 से 14 फरवरी और 25 से 28 फरवरी के मध्य ग्वालियर से चलाई जाएगी। ग्वालियर से यह ट्रेन दोपहर एक बजे प्रस्थान करेगी। डबरा दतिया होते हुए यह दोपहर 3:20 पर झांसी पहुंचेगी। यहां से आगे बढ़कर निवाड़ी, मऊरानीपुर, हरपालपुर, बेलाताल, कुलपहाड़, खजुराहो, सिंघपुर डूमरा, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर, शंकरगढ़ होते हुए प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed