Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trains packed with passengers; a scramble for seats.

Jhansi News: ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़, सीट के लिए मारामारी

Thu, 05 Nov 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Trains packed with passengers; a scramble for seats.
झांसी। पांच दिवसीय दीपोत्सव के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। त्योहार पर घर जाने और लौटने वालों की संख्या बढ़ने से लंबी दूरी की ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। झांसी से चलने वाली और यहां से गुजरने वाली अधिकांश लंबी दूरी की ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरी चल रही हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर सुबह से देर रात तक यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। दिल्ली, मुंबई, भोपाल, इंदौर, लखनऊ और प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अधिक है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हैं। तत्काल टिकट के लिए भी यात्रियों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। सामान्य कोचों में भीड़ का आलम यह है कि यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही। कई यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें फुल चल रही हैं। कन्फर्म आरक्षण मिलने में यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-वे विशेष ट्रेनों का होगा संचालन
झांसी। त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन एकतरफा आरक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04101 प्रयागराज-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एकतरफा आरक्षित विशेष ट्रेन पांच नवंबर को प्रयागराज जंक्शन से रवाना होगी। यह मानिकपुर, सतना और कटनी होते हुए कल्याण पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04102 कानपुर सेंट्रल-हडपसर एकतरफा आरक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन पांच नवंबर को कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 8:40 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10 बजे हडपसर पहुंचेगी। झांसी स्टेशन पर इसका ठहराव रात 12:25 बजे होगा। यह बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल और मनमाड़ होते हुए हडपसर पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 01826 झांसी-असारवा एकतरफा आरक्षित विशेष ट्रेन पांच नवंबर को झांसी से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। यह शुक्रवार सुबह 7:30 बजे असारवा पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव ग्वालियर, आगरा कैंट, भरतपुर, जयपुर, अजमेर और आबू रोड समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed