फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   traino me av jaldhi bhar sakega pani

ट्रेनों में अब जल्दी भर सकेगा पानी

Fri, 17 Jan 2020 07:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
traino me av jaldhi bhar sakega pani
ट्रेनों में अब जल्दी भर सकेगा पानी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे स्टेशन पर पुरानी पाइपलाइन के जरिये हाइड्रेंट से ट्रेनों में पानी भरने की व्यवस्था को हटाया जा रहा है। उसकी जगह 3.20 करोड़ की लागत से प्लेटफार्म के बराबर ऊंचाई से पाइपलाइन डालकर क्विक वाटरिंग सिस्टम को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सभी प्लेटफार्मों पर यह व्यवस्था की जा रही है। इस सिस्टम के लगने पर ट्रेन के कोचों में 10 से 12 मिनट की जगह पांच मिनट में पानी भर जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अप्रैल तक इस व्यवस्था से ट्रेनों में पानी भरना शुरू हो जाएगा।

पानी की नहीं हो सकेगी बर्बादी
अभी हाइड्रेंट का वाल्व खोलकर लोग पटरियों के पास ही नहाना शुरू कर देते हैं। कई बार वाल्व खुला रहने पर पानी की बर्बादी होता रहता है। मगर क्विक वाटरिंग सिस्टम में ऐसा करना संभव नहीं होगा। हर पाइप के पहले एक लॉक लगेगा, जिसकी चाबी कर्मचारी के पास होगी। चाबी के बिना वाल्व नहीं खुल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed