फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   traino ke tuletsh ki chat me chipakar ganja la rhe taskar

ट्रेनों के शौचालय की छत में छिपाकर गांजा ला रहे तस्कर

Mon, 07 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
traino ke tuletsh ki chat me chipakar ganja la rhe taskar
ट्रेन के शौचालय में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है। - फोटो : ???? ????
ट्रेनों के शौचालय की छत में छिपाकर गांजा ला रहे तस्कर
विज्ञापन

झांसी। गांजा तस्कर ट्रेनों के शौचालयों की छत में गांजा के पैकेट छिपाकर खेप ला रहे हैं। झांसी जीआरपी ने इनपुट मिलने के बाद गांजा तस्करी को रोकने के लिए ट्रेनों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसके साथ ही विशेष पुलिस टीम भी इनपुट के आधार पर जांच में जुट गई है।
जिले में गांजा की सप्लाई खूब हो रही है। ऐसे में तस्करों ने बाहर से गांजा की खेप लाने के लिए नया तरीका खोजा है। दरअसल, भोपाल में क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले उड़ीसा से 32 किलो गांजा लेकर आ रहे छह तस्करों को दबोचा था। तस्करों ने पूछताछ में बताया था कि वे समता एक्सप्रेस के कोच में बने शौचालय की छत में गांजा के पैकेट छिपाकर लाते थे। साथ ही पता चला कि तस्कर गांजा को झांसी, बीना और गुना तक सप्लाई करते थे। झांसी जीआरपी को ट्रेन के जरिए गांजा की तस्करी होने की जानकारी मिली, तो जीआरपी ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जीआरपी ने उड़ीसा, कर्नाटक की ओर से आने वाली ट्रेनों की निगरानी तेज कर दी है। इसके लिए विशेष टीम गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में बढ़ी जीआरपी की निगहबानी
जीआरपी ने समता एक्सप्रेस समेत गोवा एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस में निगहबानी बढ़ा दी है। बताया जाता है कि मौजूदा समय में ट्रेनें कम चल रही हैं और यात्री भी कम हैं। इसका फायदा गांजा तस्कर उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग बोगियों में करते हैं सफर
बताया जाता है कि गांजा तस्कर अलग-अलग बोगियों में सफर करते हैं। शौचालय के पास की ही सीट पर बैठकर उसके अंदर जाने वालों की निगरानी करते हैं। साथ ही उतरने से पहले शौचालय की शीट के स्क्रू खोलकर पैकेट निकालकर सप्लाई करते हैं।
बुंदेलखंड में हो रही सप्लाई
गांजे की सप्लाई बुंदेलखंड में खूब हो रही है। झांसी, ललितपुर समेत आसपास के जिलों में तस्कर गांजा पहुंचा रहे हैं। जबकि पुलिस इसे लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महानगर में कई जगहों पर चोरी छिपे खूब गांजा बेचा जा रहा है।

वर्जन
ट्रेनों के जरिए गांजा की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस भोपाल पुलिस से बात कर पूरी जानकारी की जा रही है। साथ ही झांसी सिविल पुलिस से भी बात की जाएगी। ट्रेनों में चेकिंग अभियान तेज किया गया है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आशीष तिवारी, एसपी रेलवे, जीआरपी झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed