फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Training of 110 teachers is going on, 92 were found absent

Jhansi News: 110 शिक्षकों का चल रहा है प्रशिक्षण, 92 मिले अनुपस्थित

Wed, 30 Jul 2025 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Training of 110 teachers is going on, 92 were found absent

विज्ञापन
झांसी। निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा, संख्या ज्ञान और एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण का बीएसए ने निरीक्षण किया। 110 में से 92 शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है।




पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत 28 जुलाई से हुई है, जोकि एक अगस्त चलना है। ये प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र टपरियन में आयोजित हो रहा है, जोकि सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक चलना है। इसमें 110 शिक्षकों और शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण होना है। बीएसए विपुल शिव सागर ने मंगलवार को सुबह 10:15 बजे केंद्र का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के दौरान सिर्फ 18 शिक्षक, शिक्षामित्र ही उपस्थित मिले। हालांकि प्रशिक्षण के संबंध में जारी किए गए पत्र में ही निर्देश दिए गए थे कि सभी शिक्षक, शिक्षामित्र को समय से उपस्थित होना होगा। कोई भी समय से पहले प्रशिक्षण न छोड़ें। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित मिले शिक्षक और शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन काट दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया है। संतोषजनक जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed