फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Training given on painting of Ganesh, Jayamati and Surya patterns on terracotta

Jhansi News: टेराकोटा पर गणेश, जयमती और सूरज पैटर्न की चित्रकारी का दिया प्रशिक्षण

Fri, 23 May 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Training given on painting of Ganesh, Jayamati and Surya patterns on terracotta

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। राजकीय संग्रहालय में चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में टेराकोटा प्लेट, ग्लास और टी कप पर पारंपरिक गणेश, जयमती, सूरज जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पैटर्न बनाना सिखाया गया। साथ ही राइज इन्क्यूबेशन सेंटर से स्टार्टअप पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रशिक्षक नीलम सारंगी ने बताया कि गणेश जी का चित्र शुभता का प्रतीक है। जयमती और सूरज पैटर्न बुंदेलखंड की लोककला की पहचान हैं। इन डिजाइनों को पारंपरिक चितेरी पेंटिंग शैली और प्राकृतिक रंगों के माध्यम से सजाया जाता है। प्रतिभागियों ने रंगों के सही मिश्रण, ब्रश तकनीक और डिजाइन की बारीकियां भी सीखीं, जिससे आकर्षक और टिकाऊ टेराकोटा उत्पाद बनाए जा सकें।
विज्ञापन




कार्यशाला के दौरान झांसी स्मार्ट सिटी के राइज इंक्यूबेशन सेंटर के मैनेजर अंकित रजत ने स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया और इसमें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। अंकित रजत ने बताया कि राइज सेंटर नवोदित उद्यमियों को मेंटरशिप, प्रशिक्षण, फंडिंग और नेटवर्किंग में मदद प्रदान करता है। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्टार्टअप की शुरुआत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed