फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train travel will be difficult in September-October, reaching home will be delayed by several hou

Jhansi News: सितंबर-अक्टूृबर में मुश्किल होगा ट्रेनों का सफर, कई घंटे की देरी से पहुंचेंगे घर

Thu, 12 Sep 2024 03:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Train travel will be difficult in September-October, reaching home will be delayed by several hou
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेल यात्रियों के लिए सितंबर और अक्टूबर माह भारी पड़ रहा है। पहले रेलवे ने 56 ट्रेनों का संचालन निरस्त करने की घोषणा की और अब दो माह में 41 ट्रेनों को देरी से चलाने का फरमान जारी कर दिया है। ऐसे में यदि आप इन ट्रेनों से यात्रा करते हैं तो समय पर घर नहीं पहुंच पाएंगे। इन ट्रेनों को उन स्टेशनों पर भी घंटाभर तक रोका जाएगा, जहां उनका स्टॉपेज नहीं है।
दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कार्य, फिर काजीपेट स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग और अब आगरा मंडल के बाद स्टेशन पर कट एंड कनेक्शन के चलते ट्रेनों का संचालन निरस्त और मार्ग परिवर्तित किया गया है। इससे यात्रियों को अपने आरक्षित टिकट रद्द कराने पड़े हैं। वहीं, एक और नया फरमान जारी कर 41 ट्रेनों को एक से पांच घंटे देरी से चलाने की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब उन यात्रियाें को रेलवे के इस निर्णय का खामियाजा उठाना पड़ेगा, जिन्होंने महत्वपूर्ण कार्यों के मुताबिक ट्रेन का टाइम टेबल देखकर टिकट बुक किए थे। यह स्थिति सितंबर और अक्टूबर में रहने वाली है।
विज्ञापन


- इन तिथि में इतनी देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
निजामुद्दीन-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 22 सितंबर को 1.30 घंटे।
सिकंदराबाद-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 3 व 6 अक्टूबर को 1.30 घंटे।
चेन्नई-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29 सितंबर को 5 घंटे और 6 अक्टूबर काे 3 घंटे।
चेन्नई-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 28 सितंबर को 1.30 घंटे और 5 अक्टूबर को 2 घंटे।
नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस 28 सितंबर को 2 घंटे और 1 अक्टूबर को 2 घंटे।
त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 27 सितंबर और 2 अक्टूबर को 1.30 घंटे।
त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 4 से 6 अक्टूबर तक 3 घंटे।
नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस 28 सितंबर और 1 अक्टूबर को 1.30 घंटे।
तिरुपति-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को 2 घंटे।
नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस 27 सितंबर, 5 व 6 अक्टूबर को 2 घंटे।
निजामुद्दीन-बंगलौर एक्सप्रेस 27 सितंबर, 2, 5 व 6 अक्टूबर को 1.30 घंटे।
गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को 4 घंटे।
यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को 5 घंटे।
गोरखपुर-महबूबनगर एक्सप्रेस 5 अक्टूबर को 4 घंटे।
जम्मृूतवी-पुणे एक्सप्रेस 16 सितंबर को 4.10 घंटे।
नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 16 सितंबर को 4.30 घंटे।
अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस 12 से 15 सितंबर तक 3 घंटे।
निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस निजामुद्दीन से 1 घंटे और मथुरा में 1 घंटे।
निजामुद्दीन-चेन्नई एक्सप्रेस 16 सितंबर को असावटी पर 55 मिनट और वृंदावन पर 55 मिनट।
नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस 17 सितंबर को नांदेड़ से 4.30 घंटे और फराह 1.20 घंटे।


वर्जन
विभिन्न विकास कार्यों के चलते ट्रेनों का संचालन सितंबर और अक्टूबर में कुछ घंटे के लिए प्रभावित रहेगा। यात्रा से पहले यात्री 139 पर कॉल कर अपने ट्रेन की स्थिति जानने के बाद यात्रा करें। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed