फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train stop aandolan alert in jhansi

किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे सतर्क

Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Train stop aandolan alert in jhansi
झांसी। किसानों के बृहस्पतिवार को होने वाले रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे अलर्ट मोड पर है। ट्रेनों को रोके जाने को लेकर हर स्टेशन और क्रॉसिंग पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं बुधवार को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर चेकिंग की।
विज्ञापन

किसानों ने बृहस्पतिवार को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। इस दौरान किसान चार घंटे ट्रेनें रोकेंगे। इसे लेकर रेलवे पुलिस बल और राजकीय रेलवे पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। मंडल के हर स्टेशन और क्रॉसिंग पर करीब 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दो कंपनी पीएसी भी तैनात की जा रही है। रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को जीआरपी सीओ नईम खान मंसूरी के नेतृत्व में स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को तमाम निर्देश दिए गए। हालांकि झांसी और ललितपुर में किसान आंदोलन का कोई खास असर नहीं है। मध्यप्रदेश सीमा से सटे ग्वालियर समेत तमाम स्थानों पर रेल रोको आंदोलन का असर नजर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed