{"_id":"612949d48ebc3e79ff1cb140","slug":"train-robbery-officers-woke-up-and-spent-the-night-no-clue-of-miscreants-jhansi-news-jhs2029200109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लूटकांड : अफसरों ने जागकर काटी रात, बदमाशों का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन लूटकांड : अफसरों ने जागकर काटी रात, बदमाशों का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस व पटना इंदौर एक्सप्रेस के लुटेरों को पकड़ने के लिए जीआरपी व आरपीएफ के अफसर फोर्स के साथ बृहस्पतिवार की रात झांसी- कानपुर रूट के हर सेक्शन में जांच करते रहे। हालांकि, बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। वहीं, घटना के वक्त जो वाहन टोला प्लाजा से निकले थे उनकी सूची एकत्रित की गई है। इससे पता किया जा रहा कि कोई वाहन तीन घंटे के अंतराल पर टोला प्लाजा से गुजरने के बाद वापस तो नहीं लौटा है। ऐसे वाहन में बदमाशों के होने की आशंका है। ट्रेन अपराधों से जुड़े हिस्ट्रीशीटरों को भी तलाशा जा रहा है।
23 अगस्त की रात बदमाशों ने उरई सेक्शन के सरसौखी स्टेशन आउटर पर 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की थी। इस वारदात को अंजाम देने के लिए भी बदमाशों ने सिग्नल फेल करने के लिए उस पर गीली मिट्टी लगा कपड़ा बांध दिया था। हथियारों के बल पर बदमाश कई यात्रियों का कीमती सामान लूट ले गए थे। इनमें इंदौर के तुकोगंज निवासी दीपांशी तिवारी, पटना के सिरौनी निवासी अंजनी व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अनीता ने जीआरपी झांसी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों महिलाओं के गले से बदमाश मंगलसूत्र छीन ले गए थे। इस ट्रेन में आरपीएफ स्क्वॉड तैनात था।
इसी तरह 24 अगस्त की रात बदमाशों ने लखनऊ से मुंबई जाने वाली 02533 पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिग्नल पर रोक कर यात्रियों के साथ लूटपाट की। इस वारदात को अंजाम देने केे लिए भी बदमाशों ने ट्रेन को रोकने के लिए सिग्नल पर गीली मिट्टी से लिपटा कपड़ा बांधा था। बदमाशों ने खिड़की से हाथ डालकर महिला यात्री माधुरी चौधरी के कान का झुमका लूट लिया। इस ट्रेन में जीआरपी स्क्वॉड तैनात था।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीआरपी व आरपीएफ की टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों में छानबीन करती रहीं। वहीं, सर्विलांस टीम वारदात के वक्त जो भी मोबाइल नंबर घटनास्थल के आसपास सक्रिय थे, उनका रिकार्ड निकालकर संबंधित व्यक्तियों से संपर्क करने का काम करती रही। इस मामले में सीओ (रेलवे ) नईम खान मंसूरी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। दूसरे जिले के गैंग का भी काम हो सकता है। हर बिंदु का ध्यान रखकर जांच की जा रही है।
रेलवे बोर्ड तक पहुंची गूंज
मंडल में लगातार दो दिन ट्रेन में हुई लूटपाट की घटनाओं की गूंज रेलवे बोर्ड तक पहुंच गई है। रेलवे बोर्ड के सुरक्षा अफसर लगातार उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों से घटनाओं के अनावरण के बारे में पूछ रहे हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए क्या कदम उठाए गए? इस बारे में भी पूछा जा रहा है।
डीआरएम से मिले एसपी व कमांडेंट
ट्रेनों में लूटपाट की घटनाओं को लेकर रेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। शुक्रवार को डीआरएम आशुतोष ने एसीपी (रेलवे) मोहम्मद इमरान व आरपीएफ कमांडेंट को तलब किया। डीआरएम ने उक्त घटनाओं के खुलासे के लिए अभी तक किए प्रयासों की जानकारी ली।