फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train passenger returning after son's marriage dies of heart attack

Jhansi News: बेटे की शादी कर लौट रहे रेल यात्री की हृदयाघात से मौत

Sat, 03 Jun 2023 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Train passenger returning after son's marriage dies of heart attack
- नई बहू व परिवार के अन्य लोग भी थे साथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेटे की शादी कर बहू व परिवार के अन्य लोगों के साथ ट्रेन से वापस अपने घर लौट रहे यात्री की झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर हृदयाघात से मौत हो गई। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराए बिना अपने साथ ले गए।

गुजरात के जामनगर निवासी वीरेंद्र यादव (55) के बेटे राजू कुमार यादव की चार दिन पहले बिहार के सीवान जिले में शादी थी। बृहस्पतिवार की रात को वह गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। साथ में नई बहू पिंकी, पत्नी रीना देवी, पुत्र राजू व आकाश एवं पुत्री रानी यादव भी थीं। सभी गाड़ी के बी-6 कोच में सवार थे। बृहस्पतिवार रात ट्रेन के झांसी पहुंचने पर अचानक वीरेंद्र यादव की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इसकी सूचना रेलवे के कंट्रोल रूम पर दी। सूचना पाकर डिप्टी एसएस एसके नरवरिया व रेलवे की चिकित्सक डाॅ. प्राची अपनी टीम के साथ यात्री के पास पहुंच गईं। लेकिन, तब तक उनकी हृदयाघात से मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव को ट्रेन से उतारकर जीआरपी के सुपुर्द किया गया। बाद में परिजनों के कहने पर जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव उनके हवाले कर दिया। इससे गाड़ी भी अपने निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed