फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train News: The Jhansi-Lucknow MEMU will not run to Lucknow on September 14–15

Train News: झांसी-लखनऊ मेमू 14-15 सितंबर को नहीं जाएगी लखनऊ, कानपुर तक ही चलेगी

Sun, 13 Sep 2026 08:22 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 13 Sep 2026 08:22 PM IST
सार

लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते झांसी-लखनऊ मेमू ट्रेन 14 और 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल तक ही जाएगी। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Train News: The Jhansi-Lucknow MEMU will not run to Lucknow on September 14–15
मेमू ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कॉनकोर्स निर्माण कार्य का असर रेल संचालन पर पड़ेगा। निर्माण कार्य के चलते वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू (64701/64702) ट्रेन 14 और 15 सितंबर को लखनऊ तक नहीं जाएंगी। दोनों ट्रेनों का संचालन कानपुर सेंट्रल तक ही किया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर, मुंबई और प्रतापगढ़ जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ (64701) 14 और 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल पर ही समाप्त होगी। इसी तरह लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (64702) इन दोनों तारीखों में लखनऊ की जगह कानपुर सेंट्रल से चलेगी। इसके अलावा मुंबई जाने वाली ट्रेन गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (12597) 15 सितंबर को बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलेगी। वहीं गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065) 14 और 15 सितंबर को इसी वैकल्पिक मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन

पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) भी 14 सितंबर को निर्धारित कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग के बजाय कानपुर सेंट्रल-आलमनगर-मल्हौर-बाराबंकी होकर चलेगी। प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (12173) का मार्ग 13 सितंबर को बदला रहेगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से लखनऊ और रायबरेली होते हुए प्रतापगढ़ जाने के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed