{"_id":"6791558c70ab61b2080dbf0b","slug":"train-managers-demonstrated-at-the-railway-station-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-479654-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन मैनेजरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल के बैनर तले बुधवार को ट्रेन मैनेजरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रनिंग माइलेज में बढ़ोतरी की मांग की।
झांसी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के दौरान ट्रेन मैनेजरों ने कहा कि रेलवे बोर्ड की ओर से टीए में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है लेेकिन माइलेज में वृद्धि की गणना टीए के आधार पर न करके कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई गई है। ट्रेन मैनेजरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रेलवे बोर्ड द्वारा शीघ्र रनिंग माइलेज में 25 प्रतिशत की वृद्धि न की गई तो जल्द राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर संगठन की झांसी ब्रांच के अध्यक्ष विजय नामदेव, कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, मंडल सचिव अमर गुप्ता, शाखा सचिव महाराज सिंह मीना, दिलीप मीना, नंदराम मीना, मदन कुमार, अमित साहू, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन