फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train journey of minutes is being completed in hours

Jhansi News: घंटाें में पूरा हो रहा ट्रेनों के मिनटों का सफर

Wed, 26 Jun 2024 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Train journey of minutes is being completed in hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेल मंडल में चल रहे विकास कार्य यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। दर्जनों ट्रेनें निरस्त होने के बाद यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों का विकल्प चुना तो ये ट्रेनें भी यात्रियों को रुलाने लगीं। पहले से देरी से चल रही ट्रेनें झांसी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म खाली न होने के चलते एक-एक घंटा होम सिग्नल पर रोकी जा रही हैं। जबकि, वह दो से पांच मिनट में स्टेशन तक का फासला तय कर सकती हैं।

कुछ साल पहले तक कोहरे में ही ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता था, लेकिन अब गर्मी के मौसम में भी ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हैं। सचखंड एक्सप्रेस, कोचूवेली एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस और नांदेड़ स्पेशल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। यात्रियों में झुंझलाहट पैदा हो रही है। रही सही कसर स्टेशन पहुंचने से पहले आउटर पर खड़ी हो रही ट्रेनें पूरी कर रही हैं। पहले से प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों के चलते एक एक घंटा ट्रेनों को आउटर से स्टेशन तक नहीं लाया जा रहा है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के समय में लगातार सुधार हो रहा है। कुछ ट्रेनें विकास कार्यों के चलते देरी से चल रही हैं। कभी-कभी प्लेटफॉर्म पर पहले से ट्रेनें खड़ी होने से दूसरी ट्रेन नहीं आ पातीं।
विज्ञापन

--
देरी से चल रहीं ये ट्रेनें
सचखंड एक्सप्रेस 18 घंटे।
कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस 11 घंटे।
नांदेड़ स्पेशल एक्सप्रेस 7 घंटे।
गोरखपुर एक्सप्रेस 4 घंटे।
अहमदाबाद एक्सप्रेस 4 घंटे।
मुंबई एक्सप्रेस 4 घंटे।
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 4 घंटे।
यशवंतपुर एक्सप्रेस 4 घंटे।
महाकौशल एक्सप्रेस 4 घंटे।
अंत्योदय एक्सप्रेस 4 घंटे।
हमसफर एक्सप्रेस 4 घंटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed