फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train full during corona

अनलॉक में ट्रेनें फुल, झांसी से निकलने वाली सभी ट्रेनों में नो-रूम

Thu, 02 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Train full during corona
रेलवे स्टेशन के यात्री शेड में अपनी ट्रेनों के आने के इंतजार में बैठे यात्रियों की भीड़। अमर उजाल
झांसी। अनलॉक में भी ट्रेनों के सफर के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। आलम यह है कि झांसी से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में नो-रूम है। टिकट कराने के लिए यात्रियों की भीड़ आरक्षण कार्यालय में सुबह से उमड़ने लगती है। सीमित संख्या में ट्रेनें चलने के कारण सबसे ज्यादा मारामारी मुंबई व कानपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों में है।
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद अनलॉक में संचालित हो रही ट्रेनों में सफर के लिए जमकर मारामारी है। वर्तमान में झांसी से गुजर रही जीटी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस व कर्नाटका संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दो साबरमती और चार राजधानी एकसप्रेस मेें बर्थ पाने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। स्टेशन के रिजर्वेशन पर टिकट कराने के लिए सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगती है। लेकिन, बर्थ न मिलने के कारण यात्रियों को मायूसी ही हाथ लगी रही है।
विज्ञापन

25 मार्च से लगे लॉकडाउन के बाद से ही ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। लंबे लॉकडाउन के बाद 1 जून से देशभर में करीब दौ सौ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में झांसी से सीमित ट्रेनें चलने के कारण यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल के लिए खूब मारामारी
1 जुलाई से रेलवे ने तत्काल की सुविधा शुरू कर दी है। लंबे समय बाद तत्काल की सुविधा शुरू होने के चलते तत्काल टिकट पाने के लिए बुधवार को आरक्षण कार्यालय पर यात्रियों की भीड़ रही। आरपीएफ ने पहुंचकर यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। तत्काल में कुछ ही यात्रियों को लाभ मिल सका। अधिकांश मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed