फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Train acident people dead

मासूम बेटे के साथ पटरियों पर बैठे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत

Mon, 15 Jun 2020 07:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Train acident people dead
पटरियों के पास पडा मृतक का शव। - फोटो : DEHAT
मऊरानीपुर (झांसी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मैलोनी रोरा के पास पटरियों के किनारे मध्य प्रदेश थाना खरो क्षेत्र के गांव लिधौरा निवासी अजय (29) पुत्र मुलायम आदिवासी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह वह अपनी छोटी साली की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। शादी होने के बाद रात को अपने बेटे के साथ गांव के पास ही रेलवे पटरी पर बैठ गया था। पिता की मौत पर बच्चा पटरियों पर चलते-चलते मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां सहायक स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने उससे जानकारी ली लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। सुबह युवक का शव मिलने के बाद जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि रविवार की रात में वह अपने तीन साल के बेटे मिट्ठू को साथ लेकर गया था। वह गांव के पास ही पटरियों के किनारे बैठा था। तभी रात में वहां से गुजरी किसी मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रात में ही बच्चे को जब पिता का कोई आहट न मिला तो वह रोतो रोते पटरियों पर ही पैदल जा रहा था। वहां से वह मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। वहां पर सहायक स्टेशन मास्टर ने देखा तो उसे रोककर पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं सक। इसलिए उसने उसे अपने पास रोक लिया। जब सुबह शव मिला तो उसकी पहचान हुई। परिवारवालों ने बताया कि बच्चा भी उसका ही है। रेलवे कर्मचारियों ने बच्चे को उसके नाना कन्हैया लाल को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 पटरियो के आस पास घूमता मासूम बच्चा ।

पटरियो के आस पास घूमता मासूम बच्चा ।- फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed