{"_id":"600c73718ebc3e30b7778bb5","slug":"traffic-singnal-light-not-put-jhansi-news-jhs1868340167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक सिग्नल लगाएंगे लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक सिग्नल लगाएंगे लगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर की सड़कों पर लगने वाले जाम पर ट्रैफिक सिग्नल लगाम लगाएंगे। स्मार्ट सिटी के तहत चौराहों को इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से लैस करने का काम शुरू कर दिया गया है। तीन चौराहों पर नई ट्रैफिक लाइटों को फिट कर दिया गया है, जिन्हें कमांड कंट्रोल सेंटर से लिंक कर 31 जनवरी तक शुरू कर दिया जाएगा।
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम के चौथे तल पर कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। स्मार्ट सिटी के चेयरमैन और कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर स्मार्ट सिटी की टीम ने कार्य तेज कर दिया है।
महानगर के बीकेडी चौराहा, अमर उजाला तिराहा और चित्रा चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लगा दिए गए हैं। इन ट्रैफिक सिग्नलों को कमांड सेंटर से लिंक किया जाएगा। ट्रैफिक सिग्नल के साथ कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिसके बाद ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटकर सीधे वाहन चालक के घर पहुंचाया जाएगा। साथ ही इनसे सड़कों पर जाम के हालात नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल लगाने शुरू करा दिए गए हैं। जल्द ही कमांड सेंटर काम करना शुरू कर देगा।
नया ट्रांसफार्मर लगेगा
स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर को बिजली आपूर्ति देने के लिए नगर निगम में नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम और विद्युत संरक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। अधिशासी अभियंता के मुताबिक कमांड सेंटर को 24 घंटे बिजली की जरुरत होगी, जिसके लिए 200केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी है।