फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traffic signals worth 1.5 crore have not become smart yet

अभी तक स्मार्ट नहीं हुए डेढ़ करोड़ के ट्रैफिक सिग्नल

Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic signals worth 1.5 crore have not become smart yet
झांसी। महानगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को स्मार्ट सिटी मिशन से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से शहर के तेरह प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट ट्रैफिक लाइट लगवाई गईं थीं। इनको इंस्टाल किए करीब एक साल गुजर चुके लेकिन, इनका इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ। उधर, ट्रैफिक लाइट तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से वाहन चालकों ने भी अब इनकी परवाह करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के जरिए तेरह मुख्य चौराहों पर पिछले वर्ष मार्च महीने में ट्रैफिक लाइटें लगवाई गईं थीं। इनकी मदद से इन चौराहों का ट्रैफिक कंट्रोल होना था। इन सभी को नगर निगम स्थित आईट्रिपल सी से भी जोड़ दिया गया। यहीं से इस नई व्यवस्था को नियंत्रित किया जाना था। यातायात नियम तोड़ने वालों की धरपकड़ के लिए भी इंतजाम थे। सिग्नल के साथ अत्याधुनिक क्षमता के कैमरे यहां लगवाए गए। इसकी मदद से सिग्नल तोड़कर भागने वाले, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने समेत अन्य नियम तोड़ने वालों के चौराहा पार करते सीधे चालान काटकर उनके घर भेजा जाना था। निगम प्रशासन इसको पिछले एक साल से लागू करने की योजना तैयार कर रहा है लेकिन, अभी तक अमली जामा नहीं पहना सका। निगम अफसरों का कहना है कि तकनीकी उलझनों के चलते यह काम अभी तक नहीं हो सका। फरवरी महीने में यह तकनीकी समस्या सुलझ गई लेकिन, अभी भी सिग्नल मनमर्जी पर ही चल रहे हैं। इलाइट चौराहा, बीकेडी चौराहा, चित्रा चौराहा, जीवनशाह तिराहा समेत चौराहे अक्सर सिग्नल फ्री दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन

इन जगहों पर लगाए गए हैं ट्रैफिक सिग्नल
अमर उजाला तिराहा
बीकेडी चौराहा
जीवनशाह तिराहा
चित्रा चौराहा
नंदनपुरा चौराहा
इलाइट चौराहा
जेल चौराहा
कचहरी चौराहा
कानपुर चुंगी चौराहा
इलाहाबाद बैंक तिराहा
मेडिकल बाईपास चौराहा
कुछ औपचारिकताएं पूरी की जानी शेष हैं। ट्रैफिक विभाग से समन्वय करके जल्द इसे संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
अवनीश राय
नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed