{"_id":"5dec07a18ebc3e1b8c42515e","slug":"traffic-jam-during-cm-tour-jhansi-news-jhs1544240193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझ लोग, 30 मिनट पहले रोक दिया था ट्राफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझ लोग, 30 मिनट पहले रोक दिया था ट्राफिक
विज्ञापन
बस स्टैंड पर जाम में फंसे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर जाम से जूझता रहा। सीएम का काफिला बार-बार निकलने के कारण लोगों की रफ्तार थमी रही। जाम में फंसे लोग एक दूसरे से उलझते हुए आगे बढ़ने की जद्दोजहद करते रहे। यातायात सुचारू बनाने में पुलिसकर्मियों का भी पसीना छूट गया। दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।
सीएम का उड़नखटोला एक घंटा दस मिनट की देरी से पुलिस लाइन के हेलीपेड पर उतरा। लेकिन, सड़कों पर बंदोबस्त सुबह से ही पुलिस ने कर रखे थे। यहां से मेडिकल कॉलेज में पहुंचने में सीएम का काफिला जाम में न फंसेे, इसके लिए इलाइट चौराहा से जेल चौराहा, बस स्टैंड व मेडिकल जाने वाले यातायात को 1.40 बजे ही बंद कर दिया था। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग से लोगों को गुजारा गया। एक साथ लोगों के गुजरने के कारण जगह-जगह जाम लगा। कई लोग बेरीकेडिंग के पास खड़े हो गए, जिससे दोतरफा जाम की स्थिति रही। यही हालात हाइवे के भी रहे। अंदर वाहन न आने के कारण झांसी से ललितपुर, कानपुर, मऊरानीपुर व शिवपुरी जाने वाले हाइवे पर भी जाम की स्थिति रही।
बसों को नहीं जाने दिया बस स्टैंड
मुख्यमंत्री का काफिला मेडिकल कॉलेज जाने के कारण बसोें को बस स्टैंड जाने नहीं दिया गया। ललितपुर की तरफ से आने वाली बसों को जेल चौराहा से पहले रोका गया। वहीं, ग्वालियर की तरफ आने वाली बसेें जीआईसी ग्राउंड पर ही रोकी गईं। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी हुई। ऑटो न मिलने के कारण लोगा पैदल ही चलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
पड़ताल के बाद अंदर गए नेता
पुलिस लाइन में जाने की अनुमति 26 नेताओं को मिली थी। जिनके साथ उनके साथी भी कार में सवार होकर अंदर तक पहुंचे। इस दौरान पुलिस लाइन के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पड़ताल के बाद ही सभी को अंदरी जाने दिया। जिन नेताओं के नाम लिस्ट में नहीं थे, उनसे बहस भी होती रही।
गाय ने डाला खलल
काफिला गुजरने से पहले अचानक पुलिस लाइन के अंदर से कुछ गाय निकलकर सड़क पर आईं। यह देखकर पुलिसकर्मी घबरा गए। आनन-फानन में सभी ने बेरीकेडिंग हटाकर पुलिस कार्यालय की तरफ खदेड़ा।