फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traffic has become difficult on the dilapidated Lohagarh-Sersa road

Jhansi News: बदहाल लोहागढ़-सेरसा मार्ग से आवागमन हुआ मुश्किल

Mon, 21 Jul 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic has become difficult on the dilapidated Lohagarh-Sersa road
कई गांवों के ग्रामीणों का है मुख्य मार्ग, नहीं दिया जा रहा ध्यान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लोहागढ़। लोहागढ़ गांव से सेरसा व समथर-पिंपरी रोड को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल है। जबकि, यह मार्ग राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय बैंक तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। इसके अलावा आसपास के दर्जनों गांवों के लिए भी आवागमन का प्रमुख माध्यम है। इसके बावजूद, इस मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग का उपयोग कराही, इमलिया, बेदोरा, खुजा, उजयरपुरा, साजोनी और धीगपुरा जैसे दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन करते हैं। विद्यालय जाने वाले बच्चों को फिसलन भरी सड़क से गुजरने में दिक्कत हो रही है। वहीं, गंभीर रोगियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी समस्या आ रही है। बैंक जाने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी असुविधा होती है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मुख्य सड़क के दोनों ओर अब तक कोई नाली नहीं बनाई गई है, जिसके कारण वर्षा होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। यह जलभराव धीरे-धीरे कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार राहगीर गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की घोर लापरवाही बताया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार इस सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण की मांग लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000



सड़क की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की जाएगी। सड़क को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

- अवनीश तिवारी, उप जिलाधिकारी मोंठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed