फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trader sentenced to six months in jail for cheque bouncing

Jhansi News: चेक बाउंस होने पर व्यापारी को छह माह की सजा

Fri, 21 Aug 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Trader sentenced to six months in jail for cheque bouncing
गरौठा। चेक बाउंस होने के मामले में एसीजेएम मयंक प्रकाश की अदालत ने गल्ला व्यापारी को छह-छह माह के कारावास की सजा सुनाई। एक लाख बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया, जिसे जमा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। एसीजेएम न्यायालय में हीरानगर निवासी शिशुपाल यादव ने वर्ष 2021 में वाद दायर किया था। उन्होंने बताया था कि नगर के गल्ला व्यापारी बृजेंद्र गुप्ता को उन्होंने 200 क्विंटल गेंहू बेचा था। भुगतान के एवज में बृजेंद्र ने एक-एक लाख की चेक दी थीं, जो बाउंस हो गईं। न्यायालय ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त को सजा सुनाई। प्रत्येक चेक पर छह-छह माह की सजा और एक लाख बीस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed