फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trader's body found on track

ट्रैक पर मिला व्यापारी का शव

Sun, 19 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Trader's body found on track
झांसी। बरुआसागर के बनगुवां इलाके में झांसी-इलाहाबाद रेल मार्ग के किनारे एक व्यापारी का शव मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने हत्या की आशंका नहीं जताई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन

शिवाजी नगर निवासी जितेंद्र यादव (35) पुत्र हरगोविंद सिंह यादव का शव शनिवार को बनगुवां इलाके में निर्माणाधीन पुल के पास ट्रैक पर मिला। लोगों ने इसकी सूचना बरुआसागर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। युवक के पास से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि परिवार के लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर जितेंद्र नाराज था। शुक्रवार को वह घर से निकल गया था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed