फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Trade licenses of hotels, guest houses, nursing homes and liquor shops become expensive, corporation increased the rates.

Jhansi News: होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंगहोम और शराब की दुकानों का ट्रेड लाइसेंस महंगा, निगम ने बढ़ाईं दरें

Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Trade licenses of hotels, guest houses, nursing homes and liquor shops become expensive, corporation increased the rates.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर के होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंगहोम से लेकर शराब की दुकानों तक का ट्रेड (व्यापार) लाइसेंस महंगा हो गया है। नगर निगम ने इसमें 50 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है। 25 साल बाद ट्रेड लाइसेंस में इजाफा किया गया है। अब तक नगर पालिका के समय से तय शुल्क ही वसूला जा रहा था।
नगर निगम होटल, गेस्ट हाउस, बरात घर, नर्सिंगहोम, पैथोलॉजी सेंटर, देसी-विदेशी शराब की दुकानों, आइस फैक्टरी, बिल्डर्स, फाइनेंस कंपनी चिटफंड आदि से ट्रेड लाइसेंस शुल्क वसूलता है। हर साल नगर निगम में ये शुल्क जमा करना पड़ता है। अब तक नगर पालिका के समय 16 दिसंबर 1997 से लागू दर से ही ट्रेड लाइसेंस शुल्क की वसूली की जा रही थी। नगर निगम बनने के बाद इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। बीते शनिवार को हुई नगर निगम सदन की बैठक में ट्रेड लाइसेंस शुल्क बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। अब 50 फीसदी तक इसमें इजाफा हो गया है। अब तक कांजी हाउस में बंद जानवर का जुर्माना संबंधित व्यक्ति से 350 रुपये रुपये वसूला जाता था। मगर अब सामान्य पशु का एक हजार और दुधारू पशु का दो हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। छोटे जानवर का 10 की जगह 25 और गाय और भैंस का 25 से 50 रुपये जुर्माना प्रतिदिन के हिसाब से संबंधित व्यक्ति से लिया जाएगा।
विज्ञापन


ऑटो और मिनी बस से भी होगी वसूली, हुई बढ़ोतरी
अब तक नगर निगम द्वारा ऑटो और मिनी बस से ट्रेड लाइसेंस शुल्क की वसूली नहीं की जा रही थी। जबकि, ट्रेड लाइसेंस शुल्क तय था। बताया गया कि अब दो सीटर ऑटो रिक्शा का ट्रेड लाइसेंस शुल्क 360 से बढ़ाकर 540, चार सीटर का 500 से बढ़ाकर 750, सात सीटर टैम्पो रिक्शा का 720 से बढ़ाकर 1080 कर दिया गया है। मिनी बस का ट्रेड लाइसेंस शुल्क भी 1500 से 2250 तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की आय 30 लाख बढ़ जाएगी
ट्रेड लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी होने से नगर निगम की आय 30 लाख रुपये बढ़ जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार ने बताया कि अब तक निगम को ट्रेड लाइसेंस शुल्क से करीब 45 लाख रुपये सालाना आय होती है। दरों में इजाफा होने से अब सालाना 75 लाख आय का अनुमान है।

इतना हुआ है इजाफा
..........................
मद का नाम पहले अब
होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, बरात घर 1000 1500
तीन सितारा होटल 9000 13500
पांच सितारा होटल 12000 18000
नर्सिंगहोम 120 बेड तक 2000 3000
नर्सिंगहोम 120 बेड के ऊपर 5000 7500
प्राइवेट अस्पताल 5000 7500
पैथोलॉजी सेंटर 1000 1500
एक्सरे क्लीनिक 2000 3000
डेंटल क्लीनिक 4000 6000
निजी क्लीनिक 3000 4500
फाइनेंस कंपनी चिट फंड 6000 9000
इंश्योरेंस कंपनी प्रति शाखा 12000 18000
बार अथवा बीयर 6000 9000
आइस फैक्टरी 100 150
बिल्डर्स 5000 7500
देसी शराब (प्रति दुकान) 6000 9000
विदेशी शराब (प्रति दुकान) 12000 18000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed