फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor hit an electric pole

UP News: ट्रैक्टर ने विद्युत पोल में मारी टक्कर, रातभर ठप रही कई मोहल्लों की बिजली, गर्मी से बिलबिलाते रहे लोग

Mon, 28 Apr 2025 03:19 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण गर्मी में रातभर लोग बिलबिलाते रहे। लाइट न आने से पानी की भी समस्या रही। बिजली न आने से एक लाख से अधिक की आबादी परेशान रही। 

विज्ञापन
Tractor hit an electric pole
बिजली गुल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार लाख दावे कर ले, लेकिन झांसी की बिजली व्यवस्था चौपट हो चुकी है। आपूर्ति बद से बदतर होने से उपभोक्ता बिलबिला रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में किसी न किसी कारण से बिजली कट हो रही है। सोमवार तड़के 3 बजे अज्ञात ट्रेक्टर ने पॉलीटेक्टिनक कॉलेज के पास पोल में टक्कर मार दी। इससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गयी।

विज्ञापन


रातभर बड़ी आबादी अंधेरे में डूबने के साथ भीषण गर्मी में परेशान रही। सुबह फाल्ट खोजा गया, सेक्शन काटकर दूसरे क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारू की गयी। लेकिन गणेश चौराहा, अयोध्यापुरी समेत कुछेक क्षेत्रों की आपूर्ति दोपहर 12 बजे तक बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन


जिसके चलते उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं रात में लाइट न रहने से सुबह पानी की समस्या लोगों को झेलना पड़ी। रोजमर्रा की जरूरत के लिए लोग पानी के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए। इस मामले में उप खंड अधिकारी व अवर अभियंता स्तर की लापरवाही देखने को मिली। इनके फोन तक नहीं उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ को तो क्षेत्र में फाल्ट होने तक की जानकारी नहीं थी। अवर अभियंता से जानकारी होने पर उन्हें पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed