{"_id":"5d7aa1af8ebc3e013a3e35f6","slug":"trackman-ko-pitne-bale-4-karmchariyo-pr-giri-gaj-jhansi-news-jhs1479269123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकमैन को पीटने वाले चार कर्मचारियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैकमैन को पीटने वाले चार कर्मचारियों पर गिरी गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैकमैन को पीटने वाले चार कर्मचारियों पर गिरी गाज
झांसी। रेल प्रशासन ने कार्य के दौरान ट्रैकमैन को पीटने वाले उसके एक साथी कर्मचारी को निलंबित व तीन को चार्जशीट थमा दी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के विरोध के बाद प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा।
रेलवे स्टेशन के सी केबिन के पास बुधवार की शाम एमपी यूनिट पटरियों को खींचकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का काम कर रही थी। यूनिट में हंसारी निवासी ट्रैकमैन राजकुमार रायकवार भी काम कर रहा था। आरोप है कि इस बीच राजकुमार की साथी कर्मचारी मोहम्मद सलमान, धर्मेंद्र, हेमंत व भगवानदास से कहासुनी हो गई। इस पर चारों ने मिलकर राजकुमार के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। दूसरे कर्मचारियों ने बचाने की कोशिश की तो उनको भी धमकाया। पीड़ित ट्रैकमैन ने अपने सुपरवाइजर और सहायक मंडल अभियंता को घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कोई गौर नहीं किया।
बृहस्पतिवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के मंडल अध्यक्ष एच एस चौहान के नेतृत्व में पीड़ित ट्रैकमैन कर्मचारियों ने मंडल अभियंता एमपी कुशवाहा का घेराव कर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन नेता मारपीट करने वाले चारों कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। कई घंटों बाद भी जब रेल प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो नेताओं में आक्रोश भड़कने लगा। इस बात का पता लगने पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने यूनियन नेताओं को अपने पास बुला लिया। यूनियन नेताओं से वार्ता के बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैकमैन धर्मेंद्र को निलंबित व बाकी तीन कर्मचारियों को चार्जशीट देने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
पहले भी कर चुका है अभद्रता
एक यूनियन में शामिल एक ट्रैकमैन पहले भी अपने सुपरवाइजरों से अभद्रता कर चुका है। साथी कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। रेल प्रशासन भी इस बात को भलीभांति जानता है, लेकिन यूनियन के दबाव के कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है।