फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   track work speedly- pamod

पटरी बिछाने के कामों में लाई जाएगी तेजी: प्रमोद कुमार

Mon, 09 Aug 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
track work speedly- pamod
रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में पत्रकारों से बातचीत करते दाएं उत्तर मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक प?
पटरी बिछाने के कामों में लाई जाएगी तेजी: प्रमोद कुमार
विज्ञापन

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने कहा कि बढ़ते यातायात को देखते हुए नए ट्रैक शुरू करना बेहद जरूरी हो गया है। वर्तमान में झांसी मंडल के सभी रूटों पर नए ट्रैक बिछाने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्थाओं से बात की जा रही है कि वह जल्द अपना काम पूरा करेें। रविवार को यह बात उन्होंने रेलवे स्टेशन के वीआईपी रूम में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वह रविवार को मंगला एक्सप्रेस से आगरा से झांसी आए थे। रास्ते में उन्होंने विंडो निरीक्षण के जरिये तीसरी रेल लाइन का काम देखा।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि झांसी- बीना के बीच ललितपुर- बिजरौठा व झांसी - ग्वालियर के बीच डबरा आंतरी के बीच तीसरी लाइन व झांसी- कानपुर डबल ट्रैक पर नंदखास से मोंठ व पुखरायां से चौरा के बीच दूसरी लाइन पर तेजी से काम चल रहा है। उक्त सेक्शनों को जल्द चालू किया जाएगा। रेल पटरियों पर जानवर कटने की बढ़ती घटनाओं पर उनका कहना था कि निजामुद्दीन से आगरा के बीच पटरियों के पास दीवार बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी तरह झांसी रेल मंडल के भी उन स्थानों पर दीवार बनाई जाएगी, जहां जानवर कटने की सबसे अधिक घटनाएं होती हैं। अभी निकट की पंचायतों से मदद ली जा रही है, ताकि जानवरों को पटरी के पास तक आने से रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओरछा स्टेशन के निकट पहाड़ी से चट्टान गिरने जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ऐसे स्थानों को चिह्नित कर लोहे की फेंसिंग लगाने का काम होगा। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed