फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Track traders were driven from near the bus stand

बस स्टैंड के पास से खदेड़े गए पटरी कारोबारी

Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Track traders were driven from near the bus stand
झांसी। नगर निगम दस्ते ने शुक्रवार को बस अड्डे समेत आसपास के कई इलाकों में अतिक्रमणरोधी अभियान चलाया। दस्ते ने रोड पटरी दुकानदारों को खदेड़ते हुए उनसे जुर्माना भी वसूल किया।
विज्ञापन

अतिक्रमणरोधी प्रभारी एनएन वाजपेई की अगुवाई में दस्ते ने दोपहर बारह बजे, बस अड्डे चौराहे से अभियान की शुरूआत की। दस्ते के साथ जेसीबी एवं सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। दस्ते को देखते ही पटरी कारोबारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदार अपनी दुकान बंद करके भाग निकले। पटरी दुकानदार अपने ठेले एवं गुमटी लेकर इधर-उधर भागने लगे। बस अड्डे के सामने नगर निगम की खाली जमीन पर भी कुछ लोगों ने अस्थाई निर्माण करा लिया था। दस्ते ने इस कब्जे को भी हटवाते हुए नगर निगम की जमीन खाली कराई। बस अड्डे के अगल-बगल से भी पटरी कारोबारियों को खदेड़ा। यहां से दस्ता गोविंद चौराहा पहुंचा। यहां भी रोड पटरी पर अतिक्रमण था। इसी तरह थापक बाग मेें भी कार्रवाई करते हुए दस्ते ने पटरी कारोबारियों को खदेड़ा। कार्रवाई के दौरान कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रकाशचंद सोनी समेत प्रवर्तन दल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। दस्ता प्रभारी के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed