फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   track broking message to railway officers

बटन दबाते ही अफसरों को मिलेगा पटरी चटकने का संदेश

Sun, 15 Dec 2019 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
track broking message to railway officers
Train tracks in rural area. - फोटो : Darren Hester
झांसी। सर्दी के मौसम में पटरी चटकने के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए रेलवे ने कवायद शुरू कर दी गई है। मंडल के गैंगमैन व की-मैन जीपीएस युक्त हैंड हेल्ड मशीन से लैस कर दिया गया है। मशीन का बटन दबाते ही कुछ ही मिनटों में पटरी चटकने की सूचना अधिकारियों तक पहुंच जाएगी। ऐसे में हादसे का डर भी नहीं होगा।
विज्ञापन

सर्दी व कोहरा होने के कारण अकसर पटरी चटकने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में हादसे का डर भी सताता रहता है। स्टेशनों के बीच में पटरियों की निगरानी के लिए ट्रैकमैन, की-मैन व गैंगमैन व अन्य रेलकर्मियों की ड्यूटी होती है। वह नियमित रूप से चौबीस घंटे पटरियों की जांच करते हैं। कमी पाए जाने पर तुरंत अधिकारियों को सूचना दी जाती है। ऐसे में थोडा वक्त भी लगता है। जिससे हादसे का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

इन हादसोें पर रोक लगाने के ल्रिए मंडल में पटरियों पर पेट्रोलिंग करने वाले करीब पांच सौ गैंगमैन व की-मैन को जीपीएस युक्त हैंड हेल्ड मशीनें दी गई हैं। इन मशीनों से न सिर्फ हादसों पर भी अंकुश लगेगा बल्कि पलक झपकते ही जानकारी मिलेगी। मशीन का बटन दबाते ही अधिकारियों को सूचना मिल जाएगी और तुरंत ही टीम पहुंचकर चटकी पटरी को ठीक करेगी। यही नहीं, समय पर ट्रेन को भी रुकवाया जा सकेगा। ऐसे में हादसे का डर भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करती है मशीन
यह मशीन जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) से भी लैस रहेगी। गैंगमैन व की-मैन को को दी जा रही मशीन में तीन बटन हैं। इनमें एक बटन दबाने पर इंजीनियरिंग कंट्रोल, दूसरा बटन दबाने पर पीडब्लूआई और तीसरा बटन दबाने पर संबंधित एक्सईएन के पास सूचना पहुंच जाएगी। इस मशीन के जरिए दो रेलवे स्टेशनों से भी संपर्क बना रहेगा।

पटरी में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की जानकारी मशीन के माध्यम से समय पर मिलेगी। गैंगमैन व की-मैन की लोकेशन भी पता चलेगी। जिससे रेल हादसों को भी रोकने में मदद मिलेगी।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed