फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tourism in Orchha to get a boost with the development of Ramraja Lok: Mohan

रामराजा लोक बनने से ओरछा में बढ़ेगा पर्यटन : मोहन

Tue, 01 Sep 2026 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tourism in Orchha to get a boost with the development of Ramraja Lok: Mohan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओरछा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के प्रवास के दौरान सोमवार को ओरछा में भगवान श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन रामराजा लोक सहित विभिन्न पर्यटन व ऐतिहासिक विरासत स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामराजा लोक के निर्माण से पर्यटन में भारी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने रामराजा लोक के स्थापत्य मॉडल का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने परिसर में प्रतिष्ठान संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जुझार सिंह महल और जहांगीर महल का भी निरीक्षण किया। आर्किटेक्ट ने उन्हें प्राचीन ‘सावन-भादो’ स्तंभों के संरक्षण व महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा सांसद महेश केवट, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक निवाड़ी अनिल जैन, जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
पर्यटन के हो रहे हैं कई कार्य
मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम कई कार्य कर रहा है। ओरछा का श्री रामराजा मंदिर ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक संपदा का महत्वपूर्ण केंद्र है। बुंदेला शासकों द्वारा निर्मित प्राचीन भवन व महल हमारी गौरवशाली विरासत के उदाहरण हैं। पूर्वजों ने ऐसी अद्भुत स्थापत्य कला विकसित की थी, जो गर्मी में शीतलता और सर्दी में गर्माहट देती थी। यह उस काल की उन्नत तकनीक का परिचायक है।

0000
धार्मिक स्थलों के विकास से बढ़ेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री महाकाल महालोक के निर्माण से उज्जैन में पर्यटन बढ़ा है। प्रदेश में चित्रकूट, दतिया, नलखेड़ा, मंदसौर सहित अन्य धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। ओरछा में भव्य रामराजा लोक का निर्माण देश-दुनिया के श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आकर्षित करेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक अवसरों का सृजन होगा। विरासत स्थलों के जीर्णोद्धार में पारंपरिक सामग्री व शैली का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed