{"_id":"5f3f92f08ebc3e3cb409fd7a","slug":"top-ten-criminal-summury-officer-self-jhansi-news-jhs1742810129","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप टेन अपराधियों की खुद समीक्षा करेंगे अधिकारी : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप टेन अपराधियों की खुद समीक्षा करेंगे अधिकारी : एडीजी
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह ने कहा कि जिले के टॉप टेन अपराधियों की समीक्षा खुद एसएसपी व एसपी करेंगे। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि, अपने-अपने जिलों में फरार चल रहे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। इस बीच एडीजी ने आईजी के साथ ही तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों से कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
पिछले दिनों कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पूरे प्रदेश की पुलिस ने बदमाशों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह ने पुुलिस लाइन पहुंचकर आईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी झांसी दिनेश कुमार पी, ललितपुर एसपी कैप्टन एमएम बैग व जालौन एसपी डॉ. यशवीर सिंह के साथ तीनों जनपदों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि टॉप टेन अपराधियों पर पूरी नजर रखी जाए। उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा
जाए। गैंगस्टर, गुंडा एक्ट वालों पर पुलिस ठीक से काम करे। पकड़ में न आने पर अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई तेज की जाए। सभी कप्तान थाना प्रभारियों को निर्देश दें कि वे अपने-अपने इलाके में कोई अपराध न होने दें। बीट सिस्टम को ठीक से लागू करने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, चोरी, लूट, हत्या, अवैध शराब आदि की बारी-बारी से समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी मोहर्रम, गणेश चतुर्थी व अन्य त्योहारों को पूरी सतर्कता के साथ संपन्न कराना है। इसके पूर्व सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों को चिह्नित कर लें जो त्योहार में खलल डाल सकते हैं। त्योहार से पूर्व ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जो नए गैंग अपराध में लिप्त हैं उनकी सूची बनाई जाए।
आईजी को भी किया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल को दिए गए राष्ट्रपति पदक से एडीजी ने सम्मानित किया। उन्होंने इस दौरान आईजी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाने में आईजी ने अहम भूमिका निभाई। वह रात दिन बॉर्डर पर डटकर पुलिस के साथ व्यवस्थाएं संभालने में सफल रहे।
प्रदेश में मील का पत्थर बना आईजी का सीनियर सिटीजन सेल
इस मौके पर एडीजी ने सीनियर सिटीजन पुलिस सेल स्मारिका का भी विमोचन किया। उन्होंने यहां भी आईजी की तारीफ करते हुए कहा कि इस सेल की शुरुआत 2018 में हुई थी। जब झांसी में केवल 800 रजिस्ट्रेशन हुए थे। लेकिन, अब यही सीनियर सिटीजन सेल प्रदेश स्तर पर लागू होने के बाद करीब 56 हजार बुजुर्गों को जोड़ चुका है। साथ ही सेल को डायल 112 से भी जोड़ा गया है। दो साल पूरे होने के बाद यह प्रदेश में मील का पत्थर बनता जा रहा है। कार्यक्रम में एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजमोहन मिश्रा व संचालन नीति शास्त्री ने किया।