फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   toop shoot by singapore and india

सिंगापुर और भारत की तोपों ने दागे गोले

Sat, 18 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
toop shoot by singapore and india
सिंगापुर और भारत की तोपों ने दागे गोले - फोटो : demo
बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में तेरह दिन से भारत और सिंगापुर की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास जारी है, जो शनिवार को खत्म होगा। शुक्रवार को युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने अपनी-अपनी तोपों से लक्ष्य पर निशाना साधते हुए गोले बरसाए। इससे फील्ड फायरिंग रेंज युद्ध के मैदान में तब्दील नजर आया। दोनों सेनाओं ने अपने - अपने सैन्य कौशल को साझा किया।
विज्ञापन

बबीना छावनी के फील्ड फायरिंग रेंज में पांच मार्च से सिंगापुर और भारतीय सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘एक्सरसाइज बोल्ड कुरुक्षेत्र-2017’ शुरू हुआ था, जिसमें दोनों देशों के ढाई-ढाई सौ जवान और अफसर शामिल रहे। युद्धाभ्यास के लिए सिंगापुर की सेना अपने साथ तोप और अन्य हथियार लेकर आई है। अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं ने आपसी समझ और एक दूसरे के हथियारों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही लक्ष्य पर निशाना साधते हुए उसे कुशलता से भेदने के तौर-तरीकों का भी आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह फील्ड फायरिंग रेंज में संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं को भारतीय सेना के व्हाइट टाइगर डिवीजन के कार्यवाहक जनरल ऑफिसर कमांडिंग और सिंगापुर सेना के ब्रिगेडियर जनरल अल्फ्रेड फॉक्स ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त युद्धाभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं की सैन्य क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। इस दौरान दोनों अफसरों ने एकदूसरे को अपनी सेनाओं के स्मृति चिह्न भेंट किए। युद्धाभ्यास में सिंगापुर आर्मी के रक्षा सलाहकार कर्नल लून तीयान युआन रिचर्ड, चीफ इंजीनियर ऑफिसर कर्नल ओंग योग लांग तथा ब्रिगेड कमांडर एसएलटीसी वू सिन बून शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारहवीं बार हुआ संयुक्त युद्धाभ्यास 
इससे पहले भारत और सिंगापुर की सेनाओं के बीच दस बार संयुक्त युद्धाभ्यास हो चुका है। साल 2003 में भारत और सिंगापुर के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के बाद से यह क्रम बना हुआ है। इस समझौते में सैन्य सहयोग विस्तार, संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य तकनीकी का विकास और समुद्री सुरक्षा को मजबूत बनाना शामिल था। 


सिंगापुर की सेना में भारतीय 
युद्धाभ्यास के लिए आई सिंगापुर की सेना में कई जवान भारतीय मूल के नजर आए। इनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। उल्लेखनीय है कि मुंबई से भी छोटे सिंगापुर की आबादी लगभग पचास लाख है। इस आबादी में दस फीसदी हिस्सा भारतीय मूल के लोगों का है। कारोबार हो या सेना, सभी क्षेत्रों में भारतीय मूल के लोग सिंगापुर को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed