{"_id":"60f1d8038ebc3ef6270dcc0d","slug":"told-the-police-captain-that-i-am-in-the-field-while-the-sho-was-sitting-in-the-police-station-jhansi-news-jhs199706449","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कप्तान से कहा फील्ड में हूं जबकि थाने में बैठा था थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कप्तान से कहा फील्ड में हूं जबकि थाने में बैठा था थानेदार
विज्ञापन
झांसी। पुलिस कप्तान को अपनी गलत लोकेशन बताने पर रक्सा थाने के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक की पहले भी कार्य में लापरवाही सामने आ चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने सभी थानों को रोजाना शाम छह से रात नौ बजे तक फील्ड में रहकर चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस कप्तान ने रक्सा थाने के प्रभारी निरीक्षक रजनेश कुमार चौहान की लोकेशन ली, जिस पर उन्होंने क्षेत्र में होने की बात बताई। इस पर एसएसपी ने सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह को थाने में भेजकर जांच कराई, तो थाना प्रभारी थाने में अपने कक्ष में मौजूद पाए गए। चेेेेकिंग के दौरान थाने में मौजूद रहकर उन्होंने उच्चाधिकारी की आदेश की अवहेलना की। थाना प्रभारी ने न तो खुद चेकिंग की और न ही अपने अधीनस्थों को इसे लेकर कोई जानकारी दी। इस पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।
विभागीय सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रहे थे। पिछले 11 जून को रक्सा थाना क्षेत्र के गजगांव में बाइक से जा रहे मां-बेटे के साथ लूट की घटना हुई थी। दिन दहाड़े दोनों को घायल कर तीन बदमाश जेवरात, नकदी व मोबाइल लूट ले गए थे। अब तक इस घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे पुलिस की किरकिरी हो रही थी। इससे पहले से भी वे पुलिस कप्तान की नजरों में चढ़े थे।