{"_id":"60536b138ebc3ed8347ede6b","slug":"todays-active-corona-cases-of-jhansi-18-march-2021-new-cases-registered-10-no-patient-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में फिर से फैल रहा कोरोना, 10 नए मामले आए सामने, 11 हजार के करीब पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में फिर से फैल रहा कोरोना, 10 नए मामले आए सामने, 11 हजार के करीब पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या
Thu, 18 Mar 2021 08:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का टेस्ट करते
- फोटो : pti
झांसी में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। बृहस्पतिवार को 2737 सैंपलों की जांच में 10 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही झांसी में संक्रमितों की संख्या 10516 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी बढ़कर 39 हो गए हैं।
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर यूपी सरकार सतर्क हो गई है। जिलाधिकारियों और सीएमओ को गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच की जाएगी। मुख्य सचिव ने संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों से प्रदेश में आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर एंटीजन जांच के निर्देश दिए हैं।
जिनमें संक्रमण के लक्षण मिलेंगे, उनकी आरटीपीसीआर जांच होगी। होली में वापस प्रदेश आने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए 24 घंटे एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर सघन जांच की जाए। लक्षण मिलने पर कांटैक्ट ट्रेसिंग की जाए। रेलवे की मदद से यात्रियों की सूची लेकर सर्विलांस भी कराया जाए।
विज्ञापन
जहां लंबी दूरी व अन्य प्रदेशों से आने वाली ट्रेनें रुकती हों, वहां 24 घंटे जांच हो। दस्तक अभियान में घर-घर भ्रमण कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स से बाहर से आने वालों की जानकारी एकत्र की जाए। जहां सर्दी, जुखाम, बुखार के केस मिल रहे हैं उनकी रोजाना जानकारी ली जाए।