फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today the over bridge built during British rule will be razed to the ground, railway traffic will be blocked for five and a half hours

Jhansi News: आज ब्रिटिश शासन में बना ओवरब्रिज किया जाएगा जमींदोज, साढ़े पांच घंटे ब्लॉक रहेगा रेलवे ट्रैफिक

Fri, 13 Dec 2024 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Today the over bridge built during British rule will be razed to the ground, railway traffic will be blocked for five and a half hours

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पर बना 110 साल पुराना ओवरब्रिज आज के बाद इतिहास के पन्नों में ही मिलेगा। इसकी उपयोगिता समाप्त होने के बाद शुक्रवार को इसे जमींदोज कर दिया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने साढ़े पांच घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक दिया है। ऐसे में दो प्लेटफॉर्म पर आने वालीं ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।



ब्रिटिश शासनकाल में झांसी देश के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक था। यही वजह थी कि ब्रिटिश कंपनी इंडियन मिडलैंड रेलवे ने यहां रेल लाइन बिछाने का निर्णय लिया। मिडलैंड रेलवे ने ही साल 1880 में झांसी रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया। यहां शुरुआत में तीन प्लेटफॉर्म बनाए गए, जिन्हें जोड़ने के लिए 1914 में 14 फीट ऊंचा ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया गया था। हालांकि इस बात का आभास था कि आने वाले समय में इस ब्रिज की ऊंचाई बढ़ानी होगी। यही कारण रहा कि ब्रिज के पिलर में पहले से ही ढलाई कर होल बनाए गए थे। इस पर रेल मंडल ने 1997 में काम भी किया, जब रेल संचालन के लिए विद्युतीकरण हुआ और ओएचई लाइन बिछानी पड़ी। इस ब्रिज की ऊंचाई कम होने के चलते उन्हीं होल में बोल्ट लगाकर ब्रिज में गर्डर जोड़कर उसे चार फीट तक ऊपर उठा दिया गया था। अब रेलवे ने इस पुल की उम्र पूरी होने पर जमींदोज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डबल डैकर ट्रेनों की संभावना ने कम कर दी ब्रिज की उपयोगिता

रेलवे की योजना है कि आने वाले समय में रेल यातायात का दबाव दोगुना हो जाएगा। ऐसे में स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या भी बढ़ानी होगी। लेकिन सीमित भूमि के चलते सभी जगह ऐसा होना मुमकिन नहीं है। इस समस्या के विकल्प के रूप में डबल डैकर ट्रेनों को देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने झांसी स्टेशन के दोनों छोर पर बने ओवरब्रिज की ऊंचाई 60 फीट तक रखी है। ऐसे में पुराने ब्रिज की उपयोगिता भी शून्य हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हटाए जाएंगे गर्डर, साढ़े पांच घंटे बंद रहेंगे दो प्लेटफॉर्म



शुक्रवार सुबह आठ से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस 5.30 घंटे की अवधि में झांसी स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर आने वाली ट्रेनें प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर रोकी जाएंगी। साथ ही इन प्लेटफाॅर्म पर पुल के पास यात्रियों का आना-जाना भी प्रतिबंधित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-बलसाड़ एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, कन्याकुमारी-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, मद्रास-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रानी कमलापति एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल-वलसाड़ एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-मुंबई एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस और ग्वालियर-बराैनी मेल स्टेशन से पहले रोकी जाएंगी।




--



सौ साल से भी अधिक पुराना ओवरब्रिज अपनी उम्र पूरी कर चुका है। इसकी उपयोगिता भी दूसरे ब्रिज बनने के चलते कम हो गई। अब इसके गर्डर उतारे जा रहे हैं। - मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed