Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   today nitin gadkari come in orcha

Jhansi News: नितिन गडकरी आज ओरछा में करेंगे 6800 करोड़ की 18 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास

Sun, 22 Jan 2023 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
today nitin gadkari come in orcha
ओरछा। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज ओरछा में बेतवा नदी के पुल समेत 6800 करोड़ रुपये लागत की 18 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। गडकरी सुबह 9.30 बजे नागपुर से विशेष विमान से निकलेंगे तथा 10.45 पर दतिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद दोपहर 12 बजे ओरछा पहुंचेंगे। 12.30 बजे श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करके 1,.30 बजे होटल बेतवा रिट्रीट में लंच करेंगे। दो से तीन बजे तक वह बेतवा पुल का लोकार्पण व विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शाम चार बजे दतिया रवाना होंगे तथा दतिया से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। गडकरी करीब चार घंटे ओरछा में रहेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस समारोह में आना था पर देर शाम तक उनका कार्यक्रम नहीं आया है।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह के अलावा 16 विधानसभाओं के विधायक व सांसद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed