फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today janmastami priest celebration

जन्माष्टमी आज, भक्तों में बहेगी कान्हा की रसधार

Tue, 11 Aug 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Today janmastami priest celebration
जन्माष्टमी के लिए भगवान की पोशाक खरीदती युवतियां - फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर में मंगलवार को जन्माष्टमी का पर्व उत्सव भक्ति भाव से मनाया जाएगा। मंदिरों में झूला व झांकी सजेगी। मध्य रात 12.00 बजे कान्हा का जन्मोत्सव होेने के बाद आरती होगी। भक्त बधाई गीत गाएंगे। मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क पहनकर आना होगा। वहीं, त्योहार को लेकर बाजार में खासकर शहर के बाजारों में आज सोमवार को रौनक नजर आई। लोगों ने कान्हा के पूजन के लिए सामग्री खरीदी।
विज्ञापन

अष्टमी की तारीख 2 दिन होने के कारण इस साल भी भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव का पर्व जन्माष्टमी मंगलवार और बुधवार को मनाई जा रही है। मुरली मनोहर मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर में गोपीनाथ जी के मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर मंदिर को गुब्बारों, बंदनवारों से सजाया जा रहा है। भगवान कृष्ण की लीलाओं की मनोरम झांकी सजाई जाएगी। इधर त्योहार को लेकर महानगर के सभी बाजारों में लोगों की अच्छी भीड़ नजर आई। कई दिनों बाद मानिक चौक
विज्ञापन

व बड़ा बाजार खुलने पर बड़ी संख्या में लोग भगवान के आकर्षक झूले, पोशाक, तथा श्रृंगार व पूजा की सामग्री खरीदते दिखे। कई श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के लिए चांदी के झूले खरीदें। मुरली मनोहर मंदिर में शाम 4.00 बजे महा अभिषेक दर्शन होंगे और रात 12.00 बजे महाआरती होगी। इधर, बांके बिहारी मंदिर में फूल बंगला सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed