फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Today cold increase

हवाओं का बदल रहा रुख, आज से बढ़ सकती ठंड

Mon, 28 Dec 2020 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Today cold increase
झांसी। एक बार फिर हवाओं का रुख बदल रहा है। उत्तर - पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं सोमवार से झांसी में फिर ठंड का ग्राफ बढ़ा सकती हैं। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। रविवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री सेल्सियस तक गिरकर 10 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

झांसी में अब तक कड़ाके की ठंडक नहीं पड़ी है। पिछले कई दिनों से अधिक तापमान 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बावजूद हवाओं की दिशा उत्तर - पूर्वी होने के कारण ठंडक नहीं पड़ सकी है। हालांकि, अब हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने लगी है। अब सोमवार से कड़ाके की ठंडक पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, अधिकतम पारा भी 21-22 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
विज्ञापन

ये रह सकता पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 23 5
मंगलवार 22 4
बुधवार 21 5
बृहस्पतिवार 22 6
झांसी में अभी तक उत्तर-पूर्वी दिशा से हवाएं चल रही थीं, अब हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पश्चिम हो गया है। इस वजह से अब ठंड का ग्राफ बढ़ जाएगा। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकेश चंद्र, मौसम वैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed