{"_id":"60bd1ef18ebc3ef439525527","slug":"today-clectric-supply-stop-for-two-hours-jhansi-news-jhs1965158127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को बंद रहेगी सीपरी क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को बंद रहेगी सीपरी क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन
आज दो घंटे बंद रहेगी सीपरी बाजार क्षेत्र की बिजली
झांसी। बिजली विभाग ने बारिश की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसलिए पेड़ों की छंटाई शुरू हो गई है, ताकि बरसात के दौरान हवा चलने से लाइनों में फाल्ट न आए। सीपरी बाजार क्षेत्र में सोमवार को पेड़ों की छंटाई शुरू होगी, इस कारण सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे तक बिजली बंद रहेगी।
बिजली विभाग प्रत्येक वर्ष बारिश से पहले पेड़ की डालियों की छंटाई करता है, ताकि बरसात होने पर पेड़ की डालियों की वजह से कोई व्यवधान न आए, क्योंकि अक्सर पेड़ की डालियां तारों से टकराकर फाल्ट कर देती हैं। कभी बिजली की लाइन का जंफर उड़ जाता है तो कभी पेड़ की डालियां टूटकर गिर जाती हैं, जिससे बिजली में फाल्ट आने की वजह से आसपास क्षेत्र की बिजली बंद हो जाती है। यही कारण है कि पेड़ों की डालों की छंटाई का काम कर बिजली के फाल्टों को रोका जाता है।
सोमवार को सीपरी बाजार क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई होगी। 33/11 केवी सीपरी बाजार/ पुलिया नंबर नौ के अवर अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे से 11 केवी के सीपरी बाजार सब स्टेशन और 11 केवी के गुरुनानक खालसा सबस्टेशन की बिजली सुबह 11 बजे तक बंद रहेगी। बिजली गुल रहने के कारण क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।